Follow Us 👇

Blood Circulation ( परिसंचरण तंत्र )।।

परिसंचरण तंत्र संबंधित प्रश्नोत्तरी ।। 1. कौन सा ‘जीवन नदी’ के रूप में जाना जाता है? उत्तर: रक्त 2. रक्त परिसंचरण की खोज की गई? ...

वर्षा के समय बादल काले क्यों दिखाई देते हैं?

   बारिस का मौसम आते ही हमें आसमान में बादल दिखाई देने लगते हैं। बारिस के बादल हमेशा काले होते हैं। परन्तु क्या आपने कभी सोचा है कि वर्षा के समय बादलों का रंग काला क्यों हो जाता है? तो चलिए जानते हैं इस प्रश्न का उत्तर-

Why do clouds appear black at the time of rain?,Black clouds
                        BLACK  CLOUDS

बादल सामान्य रूप से सफेद और काले रंग के होते हैं। कभी-कभी बादल हमें लाल रंग के भी दिखाई देते हैं। बादल काले क्यों दिखाई देते हैं इसे जानने से पहले हमें यह जानना होगा कि बादल होते क्या हैं और उनका रंग किस वजह से होता है।

बादल क्या हैं?                     
  पृथ्वी सतह पर समुद्र,तालाब,नदियों में उपस्थित जल सूर्य प्रकाश के कारण गर्म होकर वाष्प में बदल जाता है। बाष्प हवा से हल्की होने के कारण आसमान में इकठ्ठा होने लगती है| जब यह वाष्प उड़कर आसमान में इकट्ठा होती है तब यह वाष्प कण आसमान में उपस्थित धूल के कणों से चिपक कर विशाल  बादल का रुप ले लेते हैं।

बादलों के रंग का कारण

          बादलों का रंग वाष्प के कणों की मात्रा पर निर्भर करता है| बादल हमें सफेद, काले या लाल सूर्य के प्रकाश की वजह से दिखाई देते हैं। जब आकाश में वाष्प के कण कम मात्रा में उपस्थित होते हैं तब सूर्य का प्रकाश आसानी से इन वाष्प कणों से होते हुए गुजर जाता है।क्योंकि सूर्यप्रकाश सफेद रंग का होता है इसलिए बादल भी सफेद रंग के दिखाई देते हैं।

Why do clouds appear black at the time of rain?,White clouds
                        WHITE  CLOUDS

बारिश का मौसम आने से पहले गर्मी का मौसम आता है इसलिए गर्मी के मौसम में जल के कण अधिक मात्रा में वाष्पित  होते हैं। वाष्प कण अधिक मात्रा में बनने के कारण बादल अधिक घने हो जाते हैं और सूर्य का प्रकाश इन वाष्प कणों से नहीं गुजर पाता है इसलिए बादलों का रंग काला दिखाई देता है।आप इसे इस तरह भी समझ सकते हैं कि बादलों द्वारा सम्पूर्ण सूर्य प्रकाश को सोख लिया जाता है और जब सफेद प्रकाश के सभी रंगों को सोख लिया जाता है तो हमें सिर्फ काला रंग दिखाई देता है। यही कारण है कि वर्षा के समय बादल काले दिखाई देते हैं।
FACT-  (1) यदि आप वर्षा के मौसम में बादलों को हवाई जहाज के माध्यम से ऊपर से देखें तो आप को बादल काले के बजाय सफ़ेद दिखाई देंगे।


Why do clouds appear black at the time of rain?Aeroplane sky
                     AEROPLANE  IN  SKY

            (2) जिस भी ग्रह पर वातावरण है वहाँ बादल ज़रूर होंगे लेकिन जरूरी नहीं कि यह बादल पानी के ही हों। जैसे -शुक्र ग्रह पर बादल सल्फ्यूरिक अम्ल के और बृहस्पति ग्रह पर बादल अमोनिया के होते हैं।

            (3) एक औसत बादल (1 से 1.5 किमी चौड़ा) का वजन लगभग 5 लाख किलो यानि लगभग 100 हाथियों के बराबर होता है।

  मुझे उम्मीद है कि आपको यह article पसंद आया होगा। अगर आपको यह article पसंद आया तो इसे share जरूर कीजिएगा और site को Follow कर लीजिए ।।

बरसने वाले बादल को क्या कहते हैं? 

पानी का तो कोई रंग नहीं होता फिर बारिश वाले बादल काले क्यों होते हैं ।।


बरसने वाले बादल काले क्यों दिखाई देते हैं ?


badal barish ka photo, kala badal photo, black badal image, black badal photo, 

1 comment:

Thank You For messaging Us we will get you back Shortly!!!