Follow Us 👇

Sticky

तत्सम और तद्भव शब्द की परिभाषा,पहचानने के नियम और उदहारण - Tatsam Tadbhav

तत्सम शब्द (Tatsam Shabd) : तत्सम दो शब्दों से मिलकर बना है – तत +सम , जिसका अर्थ होता है ज्यों का त्यों। जिन शब्दों को संस्कृत से बिना...

आर्किया (Archaea)।।

❇️हाल ही में पुणे में नेशनल सेंटर फॉर माइक्रोबियल रिसोर्स (National Centre for Microbial Resource)  के वैज्ञानिकों ने एक नए आर्किया का पता लगाया है। इस नए आर्किया की खोज  राजस्थान की सांभर झील  में की गई।

🔰मुख्य बिंदु:✅

❇️आर्किया, सूक्ष्मजीवों का एक प्राचीन समूह है जो गर्म झरनों, ठंडे रेगिस्तानों और अति लवणीय झीलों जैसे आवासों में पनपता है।

❇️ शोधकर्त्ताओं ने जीनोम विश्लेषण के आधार पर पता लगाया है कि इन जीवों में जीन क्लस्टर के निर्माण की क्षमता होती है जो बेहद कठोर परिस्थितियों में जीवित रहने के लिये आर्किया के उपापचय को बनाए रखने में मदद करते हैं।

❇️ ये जीव धीमी गति से बढ़ते हैं और मनुष्य की आँतों में भी मौजूद होते हैं। इनमें मानव स्वास्थ्य को प्रभावित करने की क्षमता होती है।

❇️ विश्व के वैज्ञानिक आर्किया के वर्गीकरण पर काम कर रहे हैं किंतु आर्किया पर किये गए अध्ययनों से इस संबंध में बहुत कम जानकारी प्राप्त हुई है कि ये मानव शरीर में कैसे काम करते हैं।

❇️ ये रोगाणुरोधी अणुओं के उत्पादन के लिये, अपशिष्ट जल उपचार में अनुप्रयोगों के लिये तथा एंटीऑक्सिडेंट गतिविधियों के लिये जाने जाते हैं।

❇️ ये विशेष जीव डीएनए की प्रतिकृति, पुनर्संयोजन और मरम्मत में सहायता प्रदान करते हैं।

🔰 नट्रीअल्बा स्वरूपिए(Natrialba Swarupiae)✅

❇️ इस नए आर्किया को  नट्रीअल्बा स्वरूपिए (Natrialba Swarupiae)  नाम जैव प्रौद्योगिकी विभाग की सचिव  डॉ रेनू स्वरूप  की देश में माइक्रोबियल विविधता अध्ययनों में उनकी पहल के लिये दिया गया है।

🔰नेशनल सेंटर फॉर माइक्रोबियल रिसोर्स(National Centre for Microbial Resource):-✅

❇️इसकी शुरुआत वर्ष 2009 में माइक्रोबियल कल्चर कलेक्शन (MCC) के रूप में हुई थी।

❇️यह भारत के विभिन्न पारिस्थितिकी आवासों से एकत्र किये गए जीवाणुओं को संरक्षित करने और उन्हें सूचीबद्ध करने तथा शोधकर्त्ताओं को जैव-तकनीकी अन्वेषण के लिये उपलब्ध कराने का काम करता है।

❇️अप्रैल 2017 में माइक्रोबियल कल्चर कलेक्शन (MCC) को नेशनल सेंटर फ़ॉर माइक्रोबियल रिसोर्स (NCMR) में बदल दिया गया। यह नेशनल सेंटर फॉर सेल साइंस का एक हिस्सा है।

🔰नेशनल सेंटर फॉर सेल साइंस(National Centre for Cell Science)✅

❇️यह सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय (महाराष्ट्र) में स्थित एक राष्ट्रीय स्तर का जैव प्रौद्योगिकी, ऊतक इंजीनियरिंग और ऊतक बैंकिंग अनुसंधान केंद्र है।

❇️यह भारत के प्रमुख अनुसंधान केंद्रों में से एक है, जो सेल-कल्चर, सेल-रिपॉजिटरी, इम्यूनोलॉजी, क्रोमैटिन-रिमॉडलिंग पर कार्य करता है।

0 comments: