Follow Us 👇

Sticky

तत्सम और तद्भव शब्द की परिभाषा,पहचानने के नियम और उदहारण - Tatsam Tadbhav

तत्सम शब्द (Tatsam Shabd) : तत्सम दो शब्दों से मिलकर बना है – तत +सम , जिसका अर्थ होता है ज्यों का त्यों। जिन शब्दों को संस्कृत से बिना...

महादेई वन्यजीव अभयारण्य ।।

❇️महादेई वन्यजीव अभयारण्य गोवा राज्य के उत्तरी गोवा ज़िले में स्थित है। यह अभयारण्य 208 वर्ग किमी. के विशाल क्षेत्र फैला हुआ है।

❇️इसे अंतर्राष्ट्रीय पक्षी क्षेत्र (International Bird Area) घोषित किया गया है। यहाँ पक्षी प्रजातियों में नीलगिरी वुड-कबूतर (Nilgiri wood-Pigeon), मालाबार पाराकीट (Malabar Parakeet), मालाबार ग्रे हार्नबिल (Malabar Grey Hornbill), ग्रे हेडेड बुलबुल (Grey-Headed Bulbul), रूफस बबलर (Rufous Babbler) आदि पाई जाती हैं।

❇️इस अभयारण्य की आधिकारिक घोषणा वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम-1972 के तहत वर्ष 1999 में की गई थी।

❇️यहाँ बंगाल टाइगर की उपस्थिति के कारण इसे प्रोजेक्ट टाइगर के अंतर्गत ‘टाइगर रिज़र्व’ बनाने का प्रस्ताव है।

❇️महादेई नदी (Mhadei River) जिसे मांडवी नदी के रूप में जाना जाता है, गोवा राज्य की जीवन रेखा है।

❇️इसका उद्गम कर्नाटक में होता है और महादेई वन्यजीव अभयारण्य से होती हुई गोवा की राजधानी पणजी के पास अरब सागर से मिलती है।

0 comments: