त्रिपुरा में किया जाएगा हार्नबिल उत्सव का आयोजन ।।

❇️त्रिपुरा सरकार ने पहली बार 8 फरवरी, 2020 को दो दिवसीय हार्नबिल उत्सव के आयोजन करने का निर्णय लिया है। हालाँकि हार्नबिल उत्सव नागालैंड का महत्वपूर्ण उत्सव है, इसका आयोजन नागालैंड में दिसम्बर माह में किया जाता है। त्रिपुरा द्वारा हार्नबिल का आयोजन हार्नबिल नामक पक्षी के संरक्षण तथा पर्यटन के द्वारा आजीविका को बढ़ावा देने के लिए किया जाएगा। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर ने भी हार्नबिल उत्सव मनाना शुरू कर दिया है।

🔰हार्नबिल फेस्टिवल✅

❇️हार्नबिल फेस्टिवल का आयोजन नागालैंड में प्रतिवर्ष 1 से 10 दिसम्बर के बीच में किया जाता है। यह एक सांस्कृतिक उत्सव है। इस उत्सव का नाम इंडियन हार्नबिल नामक पक्षी पर रखा गया है। इस उत्सव के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, खेल प्रतिस्पर्धा तथा भोजन मेले इत्यादि आयोजित किये जाते हैं। इसके अलावा चित्रकला, लकड़ी की नक्काशी तथा मूर्तिकला की प्रदर्शनी भी की जाती है।

0 comments:

Post a Comment

We love hearing from our Readers! Please keep comments respectful and on-topic.