❇️हाल ही में  मिस्र  के पुरावशेष मंत्रालय ने  मिन्या गवर्नोरेट ( #Minya_Governorate)  में एक पुरातात्त्विक स्थल पर  प्राचीन महायाजकों (Ancient High Priests)  की समाधि और आकाश देवता  होरस ( #Horus)  को समर्पित पत्थरों से निर्मित एक कब्र की खोज की।
🔰मुख्य बिंदु:-✅
❇️इस खुदाई में 16 समाधियों सहित पत्थरों से निर्मित 20कब्रें मिली हैं,  अल-घोरिफा ( #Al_Ghoreifa)  पुरास्थल जो काहिरा के दक्षिण में 300 किलोमीटर दूर स्थित है, पर कब्रों के बारे में चित्रलिपि में उत्कीर्ण है।
❇️ साझा कब्रें देवता  जेहुत्य ( #Djehuty)  के महायाजकों एवं वरिष्ठ अधिकारियों को समर्पित थी जो लगभग 3000 वर्ष पहले की हैं।
❇️ ये वरिष्ठ अधिकारी 15वें नोम (प्राचीन मिस्र के 36 प्रांतीय डिविज़न में से एक) से संबंधित थे, यह प्रांतीय डिविज़न एक गवर्नर द्वारा शासित था।
❇️पत्थरों से बनी एक कब्र (Sarcophagi)  आइसिस (Isis) और ओसिरिस (Osiris)  के पुत्र होरस को समर्पित है तथा इसमें पंखों को फैलाते हुए  देवी नट की मूर्ति  भी मिली है।
❇️ मिस्र के पुरावशेष मंत्रालय ने 10,000 नीली और हरी उशाब्ती (मूर्ति) एवं 700 ताबीज़ों की भी खोज की है।
 
 
 
 
 
 
 
 
0 comments:
Post a Comment
Thank You For messaging Us we will get you back Shortly!!!