Follow Us 👇

Sticky

तत्सम और तद्भव शब्द की परिभाषा,पहचानने के नियम और उदहारण - Tatsam Tadbhav

तत्सम शब्द (Tatsam Shabd) : तत्सम दो शब्दों से मिलकर बना है – तत +सम , जिसका अर्थ होता है ज्यों का त्यों। जिन शब्दों को संस्कृत से बिना...

फ्रांस देश के बारे में रोचक तथ्य ।

हर देश के अपने अलग कानून होते है और अलग ही रोचक तथ्य होते है आज हम आपको फ्रांस देश के बारे में रोचक तथ्य बताने जा रहे है.. जो आप शायद ही जानते हो.

1. फ्रांस क्षेत्रफल के हिसाब से यूरोप का सबसे बड़ा और दुनिया का 43वाँ सबसे बड़ा देश है।

2. फ्रांस की जनसंख्या करीब 6.6 करोड़ है जो इसे दुनिया में 19वाँ स्थान दिलाती है।

3. दुनिया में सबसे ज़्यादा पर्यटक फ्रांस में ही आते है. हर साल लगभग 7.5 करोड़. ये आंकड़ा फ्रांस की कुल आबादी से भी ज्यादा है।

4. फ्रांस के कानून के मुताबिक आप मरे हुए व्यक्ति से भी शादी कर सकते है।

5. फ्रांस के “लुइस XIX” नामक एक राजा को एक बार केवल 20 मिनट के लिए फ्रांस का राजा बनाया गया था।

6. फ्रांस में किसी सूअर का नाम नेपोलियन नही रख सकते।

7. फ्रांस दुनिया का पहला ऐसा देश है जिसने समलैंगिगता को कानूनी मान्यता दी है।

8. फ्रांस की GDP करीब $2.6 खरब डॉलर है जो दुनिया की 10वी सबसे बड़ी जीडीपी है।

9. फ्रांस में आप कोई भी होटल के बचें हुए खाने को फेंक नहीं सकते ऐसा करना गैर कानूनी है बल्कि फ्रांस में इस खाने को दान में देना अनिवार्य है।

10. फ्रांस एक अमीर देश है क्योंकि फ्रांस में लगभग हर व्यक्ति की आय करीब $37,000 डॉलर है।

11. फ्रांस की महिलाएं दुनिया में किसी भी देश के मुकाबले सबसे ज्यादा उम्र तक जीवित रहती है।

12. फ्रांस में किसी रेलवे स्टेशन पर KISS नही कर सकते. ये गैरकानूनी है.
 
13. फ्रांस संयुक्त राष्ट्र संघ का संस्थापक सदस्य होने के साथ-साथ संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के पाँच स्थाई सदस्यों में से एक है।

14. फ्रांस का दक्षिण-पूर्वी भाग पहाड़ी भाग है जो 6,000 फुट से भी अधिक ऊँचा है।

15. फ्रांस का “लौवर म्यूजियम” दुनिया में सबसे ज्यादा पर्यटक पाने वाला म्यूजियम है।

16. दुनिया में सबसे ज्यादा साहित्य और कला में Nobel Price फ्रांस के ही नाम है।

17. आपको शायद ही मालूम होगा की लोगो को अप्रैल फूल बनाने की शुरुआत फ्रांस से हुई थी।

18. फ्राँस यूरोप में सबसे ज़्यादा खेती करने वाला दूसरा देश है।

19. आपको यकीन नहीं होंगा मगर फ्रांस के एक शहर को कंडोम भी कहते है।

20. फ्रांस कोयला उत्पादन में दुनिया में तीसरे स्थान पर है।

21. फ्रांसीसी क्रांति के समय 75% फ्रांसीसी लोग फ्रेंच भाषा नहीं बोलते थे।
 
22. अंतरराष्ट्रीय ईकाई प्रणाली अपनाने वाला पहला देश फ्रांस ही था। जैसे कि किलोमीटर, लीटर, किलोग्राम आदि।

23. France में करीब 4700 तरह के पनीर के पकवान बनते है।

24. पूरे यूरोप में सबसे मोटे पुरुष फ्रांस में ही रहते है।

25. फ्रांस में सापों, मेढ़के की टागों और घोड़ो के मटन को बड़े चाव से खाया जाता है।

26. फ्रांस ने किसी समय दुनिया के 8.6% हिस्से पर राज किया है।

27. फांस के लोगो का विश्वास भगवान में बहुत कम है। फ्रांस के 44% लोग नास्तिक है।

28. फ्रांस 17वीं सदी के अंत से अभी तक दुनिया के सबसे शक्तिशाली देशों में से एक है।

0 comments: