छठ पर्व आज धार्मिक श्रद्धा और पारम्‍परिक भक्तिभाव के साथ मनाया जा रहा है।।

छठ पूजा आज देश के विभिन्न भागों में पारंपरिक उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। छठ पूजा के तीसरे दिन, श्रद्धालु शाम को सूर्य को अर्घ्य देते हैं। चार दिवसीय पर्व का समापन कल सूर्य देवता को प्रातः-अर्घ्य के साथ होगा। छठ पर्व सूर्य देव और उनकी पत्नी उषा की अराधना के लिए किया जाता है। इस पर्व के दौरान, लोग पृथ्वी पर जीवन को बनाए रखने के लिए, ऊर्जा और जीवन-शक्ति के देवता सूर्य का धन्यवाद करते हैं।
 
बिहार में उत्‍साह का माहौल है। इस मौके पर गाए जाने वाले पांरपरिक लोकगीतों ने इस उत्‍सव में चार चांद लगा दिए हैं। 

0 comments:

Post a Comment

We love hearing from our Readers! Please keep comments respectful and on-topic.