Follow Us 👇

Sticky

तत्सम और तद्भव शब्द की परिभाषा,पहचानने के नियम और उदहारण - Tatsam Tadbhav

तत्सम शब्द (Tatsam Shabd) : तत्सम दो शब्दों से मिलकर बना है – तत +सम , जिसका अर्थ होता है ज्यों का त्यों। जिन शब्दों को संस्कृत से बिना...

मुंबई इंडियंस ने पांचवीं बार जीता IPL का खिताब।।

आइपीएल 2020 के फाइनल में पहली पारी में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 156 रन बनाए. मुंबई को जीत के लिए 157 रन का लक्ष्य मिला था जिसे इस टीम ने बड़ी आसानी से हासिल कर लिया और दिल्ली को 5 विकेट से हरा दिया. 

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2020 के फाइनल मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को पांच विकेट से हराकर पांचवीं बार इस लीग का खिताब अपने नाम किया. मुंबई इंडियंस की इस जीत में कप्तान रोहित शर्मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा. उन्होंने फाइनल मुकाबले में 51 गेंदो में 68 रनों की शानदार पारी खेली. उन्होंने इस दौरान पांच चौके और दो छक्के लगाए.

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत बेहद खराब रही. पहले ही गेंद पर मार्कस स्टोइनिस खाता खोले बिना ही पवेलियन लौट गए. इसके बाद तीसरे ओवर में अजिंक्य रहाणे भी दो रन बनाकर चलते बने. वहीं शिखऱ धवन भी 12 गेंदो में केवल 15 रन बनाकर आउट हो गए. उन्हें जंयत यादव ने बोल्ड आउट किया.


आइपीएल 2020 के फाइनल में 157 रन का लक्ष्य

आइपीएल 2020 के फाइनल में पहली पारी में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 156 रन बनाए. मुंबई को जीत के लिए 157 रन का लक्ष्य मिला था जिसे इस टीम ने बड़ी आसानी से हासिल कर लिया और दिल्ली को 5 विकेट से हरा दिया. मुंबई ने 18.4 ओवर में 5 विकेट पर 157 रन बनाए. दिल्ली कैपिटल्स के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा 65 रन बनाए जबकि ऋषभ पंत ने 56 रनों की पारी खेली. जवाब में मुंबई इंडियंस ने 18.4 ओवर में 5 विकेट गंवा कर 157 रन बनाते हुए जीत दर्ज कर ली. मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 68 रन बनाए.

मुंबई इंडियंस ने पांचवीं बार जीता IPL का खिताब

मुंबई इंडियंस ने साल 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 का आईपीएल खिताब अपने नाम कर लिया और ये सभी पांच खिताब उसे रोहित शर्मा की कप्तानी में मिले. मुंबई इंडियंस को 5 बार आईपीएल चैम्पियन बनाकर रोहित इस लीग के सबसे सफल कप्तान हैं. रोहित शर्मा ने बतौर कप्तान और बतौर खिलाड़ी अब तक एक भी बार फाइनल नहीं गंवाया.

अब तक ये टीमें बनीं हैं चैंपियन

2008: राजस्थान रॉयल्स

2009 : डेक्कन चार्जर्स

2010 : चेन्नई सुपर किंग्स

2011 : चेन्नई सुपर किंग्स

2012 : कोलकाता नाइट राइडर्स

2013 : मुंबई इंडियंस

2014 : कोलकाता नाइट राइडर्स

2015 : मुंबई इंडियंस

2016 : सनराइजर्स हैदराबाद

2017 : मुंबई इंडियंस

2018 : चेन्नई सुपर किंग्स

2019 : मुंबई इंडियंस

2020 : मुंबई इंडियंस

मौजूदा 8 टीमों में से दिल्ली कैपिटल्स, किंग्स इलेवन पंजाब और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ऐसी तीन टीमें हैं जो अब तक एक बार भी आईपीएल का खिताब अपने नाम नहीं कर पाई हैं. मुंबई इंडियंस के पांच बार खिताब जीतने के अतिरिक्त, चेन्नई सुपर किंग्स तीन बार विजेता बनी है. वहीं केकेआर की टीम दो बार विजेता बनी है. राजस्थान रॉयल्स ने साल 2008 में आईपीएल का पहला सीजन अपने नाम किया था. साल 2009 में आईपीएल का खिताब डेक्कन चार्जर्स के खाते में गया और साल 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ट्रॉफी को अपने नाम करने में कामयाब रही.

0 comments: