बिहार दिवस : 𝙱𝙸𝙷𝙰𝚁 𝙵𝙾𝚄𝙽𝙳𝙰𝚃𝙸𝙾𝙽 𝙳𝙰𝚈


✅  बिहार स्थापना दिवस : आज 22 मार्च 1912 के दिन बिहार की स्थापना हुई थी। बिहार के स्थापना दिवस पर सभी बिहारी भाई-बहन एक दूसरे को बिहार दिवस की शुभकामनाएं दें रहे है। बिहार के सीएम और प्रधानमंत्री जी ने भी बिहारी दिवस के मौके पर सभी को हार्दिक बधाई दी। बिहार दिवस के अवसर पर प्रदेश में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। बिहार राज्य ने देश को कई राजनेता, अभिनेता, और अफसर देश को दिए है।

बिहार अपने 107वां स्थापना दिवस मना रहा है। बिहार उत्तर भारत का एक ऐसा राज्य है जहां से सबसे अधिक आईएएस अधिकारी बनते है। यही नहीं बिहार ने देश को कई महान नेता और अभिनेता भी दिए है। बिहार के लोगों में हुनर, हिम्मत और जज्बे की कमी कतई नहीं है। आर्थिक रूप से थोड़ा गरीब होने की अच्छे भविष्य की तलाश में बिहार के लोग सबसे अधिक शहरों का रुख करते है। बिहार के लोग देश के सभी हिस्सों में मिल जाते है। बिहार दिवस के अवसर पर राज्य में कई सांस्कृतिक और राजनीतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।

जहवाँ के लड़कन न माने हार।
वही तो है अपना बिहार।। 😎

अध्यात्म, ज्ञान, सभ्यता, संस्कृति को समेटने और सहेज कर रखने वाली महापुरुषों की धरती बिहार के स्थापना दिवस पर संपूर्ण प्रदेशवासियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 🙏💐😊

0 comments:

Post a Comment

We love hearing from our Readers! Please keep comments respectful and on-topic.