Follow Us 👇

Sticky

तत्सम और तद्भव शब्द की परिभाषा,पहचानने के नियम और उदहारण - Tatsam Tadbhav

तत्सम शब्द (Tatsam Shabd) : तत्सम दो शब्दों से मिलकर बना है – तत +सम , जिसका अर्थ होता है ज्यों का त्यों। जिन शब्दों को संस्कृत से बिना...

अनिवार्य हिन्दी (सृजन) महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

कक्षा -12 गद्य खण्ड 

1.भय नामक मनोविकार किस तरह का भाव है ?
✔दुःखात्मक संवर्ग का भाव

2.स्वभावगत भय किस रूप में परिवर्तित हो जाता है ?
✔कायरता में 

3.सर्वाधिक भय व्याप्त रहता है?
✔असभ्य मनुष्यों में

4.पैसे की पावर का आनंद कब आता है ?
✔पर्चेजिंग पावर से 

5.भगत जी हमेशा कितने पैसे का चूरन बेचा करते थे ?
✔ छः आने 

6.पैसे की व्यंग्य शक्ति कैसी है ?
✔ दारुण 

7.बाजार की सार्थकता क्या है?
✔ आवश्यकता अनुसार खरीदारी

8.कौनसे व्यक्ति बाजार के जादू से बच सकते है ?
✔ आत्म संतुष्ट व्यक्ति 

9 मजदूरी और प्रेम निबन्ध के रचनाकार है ?
✔ सरदार पूर्ण सिंह

10.किसान की हवनशाला माना है ?
✔खेत को 

11.हल चलाने वालों के हवनकुण्ड की ज्वाला की किरणे कवि और चिंगारियां कवि ने कीन्हे बताया है ?
✔चावल के लंबे सफेद दानो व गेंहू के लाल दानो को

12.भोले भाव मिले रघुराई " का आशय ?
✔भोले -भाले किसानों को ईश दर्शन की कृपा प्राप्त होती है ।

13.प्रकृति के जवान साधु है ?
✔ किसान 

14."अरफानी देशो में वह मानो विष्णु के समान क्षीर -सागर में लेटा हो "वाक्य किसके लिए प्रयुक्त हुआ है ? 
✔ गड़रिये के लिए 

15. लेखक को सच्चा आनंद किसमे मिलता है ?
✔ परिश्रमपूर्वक किए गए अपने कार्य में 

16.मनुष्य की चिंतन शक्ति क्यों थक गई है ?
✔आलस्य और निक्कम्मेपन के कारण 

17 लेखक ने आध्यात्मिक नियम क्या बताया है ?
✔मजदूरी करना जीवनयात्रा का आध्यात्मिक नियम बताया है ।

18.डॉ. भीमराव का जन्म हुआ था?
✔1891 ई.महू ,मध्यप्रदेश में ।

19.द कास्ट्स इन इंडिया और द प्रॉब्लम ऑफ रुपी पुस्तके है ?
✔अम्बेडकर की 

20.समाचार पत्रों के लिए किसी आय का साधन कौनसा पक्ष नही हो सकता है ?
✔विरोधी पक्ष 

21.किस देश मे विरोधी पक्ष के नेता को भी प्रधानमंत्री के समान वेतन मिलता है ?
✔कनाडा

22.अमेरिका की शासन पद्धत्ति किस नाम से जानी जाती थी ?
✔विकृत पद्धत्ति 

23.गवर्नर जिनका नाम किसी क्लब या संस्था में नही था ?
✔लिनलिथगो 

24.अम्बेडकर के सेक्रेटरी का नाम था?
✔एच सी पारायर (यूरोप)

25.लेखक ने सफल प्रजातंत्र की चौथी आवश्यक शर्त मानी है ?
✔विधान सम्बन्धी नैतिकता का पालन 

26.तरह अमेरिकी उपनिवेशों की बगावत के समय उनके नेता थे ?
✔वाशिंगटन महोदय

27.आंठवें एडवर्ड ड्यूक ऑफ विंडसर का चरित्र किसमे छपा था ?
✔टाइम्स ऑफ इंडिया में 

28.जब मिनिस्टर बात का विरोध करता है तो लोग कौनसा प्रस्ताव लाते है ?
✔काम रोको प्रस्ताव 

29.प्रजातंत्र को किससे खतरा उत्पन्न होता है ?
✔अल्पमत और बहुमत के संघर्ष से

30.धर्मयुग और साप्ताहिक संगम पत्रिका के सम्पादक रहे ?
✔धर्मवीर भारती 

31.सूरज का सातवां घोड़ा व गुनाहों का देवता उपन्यास के रचनाकार है ?
✔धरमवीर भारती

32.ठेले पर हिमालय कि विधा है ?
✔निबंध विधा 

33.कौसी से कौसानी कितनी दूर है ?
✔24 मील

34.कौसानी की पर्वतमाला में कौनसी घाटी है ?
✔केल्युर की रंग- बिरंगी घाटी 

35.कुछ विदेशियों ने हिमालय की बर्फ को क्या कहा है ?
✔चिंतरन हिम(एटर्नल स्नो)

36.सेन से शीर्षासन का कारण पूछने पर क्या उत्तर मिला?
✔हम नए पर्सपेक्टिव से हिमालय देखेगा ।

37.क्युलर घाटी से बैजनाथ की दूरी थी ?
✔12 मील

38. कबहुँक हों यही रहौंगो "यह पंक्ति तुलसीदास जी ने अपनी किस रचना में लिखी ?
✔विनयपत्रिका में 

39.कौसानी को स्वीजटरलैंड की उपमा किसने दी ?
✔गांधी जी ने 

40.और यकीन मानिए ,इसे बिल्कुल बैठे बिठाए मिल गया ...
लेखक को क्या मिल गया 
✔ठेले पर हिमालय

0 comments: