Follow Us 👇

Sticky

तत्सम और तद्भव शब्द की परिभाषा,पहचानने के नियम और उदहारण - Tatsam Tadbhav

तत्सम शब्द (Tatsam Shabd) : तत्सम दो शब्दों से मिलकर बना है – तत +सम , जिसका अर्थ होता है ज्यों का त्यों। जिन शब्दों को संस्कृत से बिना...

चंडीगढ़


✨ चंडीगढ़, भारत का एक केन्द्र शासित प्रदेश है, जो दो भारतीय राज्यों पंजाब और हरियाणा की राजधानी भी है।

✨ चंडीगढ़ भारत का पहला सुनियोजित शहर है। इसकी योजना एक फ्रांसीसी वास्तुकार 'ली कार्बुजिए' ने बनाई थी।

✨ पहले पंजाब राज्य की राजधानी लाहौर थी। आजादी के बाद लाहौर पाकिस्तान का हिस्सा बन गया तब चंडीगढ़, पंजाब की नई राजधानी बनाई गई।

✨ चंडीगढ़ शिवालिक पहाड़ियों की तलहटी मे स्थित है इसकी समुद्र तल से ऊंचाई 365 मीटर है।

✨ अधिकांश चंडीगढ़ बरगद और यूकेलिप्टस के बगीचों से भरा हुआ है। अशोक, कैसिया, शहतूत व अन्य वृक्ष भी यहाँ की शोभा बढ़ाते हैं।

✨ यहाँ की 'सुखना झील' सबसे सुन्दर झीलों मे से एक है यह 3 किलोमीटर लम्बी है और मानव निर्मित है।
 
✨ 'रॉक गार्डन' का निर्माण स्व० नेकचन्द ने करवाया था। यह कचरे के प्रयोग से बना है जो पूरे एशिया मे प्रसिद्ध है।

✨ चंडीगढ़ भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के सपनों का शहर है।

✨ चंडीगढ़ शहर का प्रशासनिक नियंत्रण भारत सरकार के गृह मंत्रालय के पास है। वर्तमान में पंजाब के राज्यपाल ही चंडीगढ़ के प्रशासक होते हैं।

0 comments: