🔹 अलबरूनी ने सर्वप्रथम भारतीय संस्कृति का अध्ययन किया था ।अलबरूनी महमूद गजनवी के साथ भारत आया था। उसने किताब अल हिन्द की रचना की।
🔹 अलाउद्दीन खिलजी ने अपने राज्य के विद्रोह को दबाने तथा विद्रोह की आशंका से बचने के लिए अपने अमीरों के बीच दावतों पर रोक लगा दी थी।
🔹 अलाई दरवाजा कुतुबमीनार का प्रवेश द्वार है। इसे 1311 में अलाउद्दीन खिलजी ने बनवाया था।
🔹 कृष्णदेवराय विजयनगर साम्राज्य के सबसे महान राजा थे| उनका राज्य वर्तमान तमिलनाडु, केरल, उड़ीसा, कर्नाटक, आन्ध्र प्रदेश में फैला हुआ था| बाबर ने कृष्णदेव राय को भारत का सबसे शक्तिशाली राजा बताया है|
🔹 रूमी दरवाजा लखनऊ में है। यह अवधी वास्तुकला में बना है।
🔹 शाहआलम द्वितीय एक मुगल सम्राट था जिसे अंग्रेजों के हाथों बक्सर के युद्ध में हार मिली
🔹 मेहरुन्निसा शेर ए अफगान की विधवा और जहाँगीर की पत्नी थी जिसे जहाँगीर ने नूरजहाँ की उपाधि दी।
🔹 कबीर रामानंद के शिष्य थे। रामानंद भक्ति काल के प्रमुख संत थे। कबीर के 12 शिष्य अनंतनांद, शसरुरानंद, सुखानंद, नारारीदास, भवानंद, भगत पिपा, कबीर, सेन, धन्ना, रविदास और दो महिला शिष्य सुश्रुरी और पद्यवती थे।
🔹 अकबरनामा की रचना अबुल फजल ने की। यह फारसी भाषा में है।
========================================
0 comments:
Post a Comment
We love hearing from our Readers! Please keep comments respectful and on-topic.