Follow Us 👇

Sticky

तत्सम और तद्भव शब्द की परिभाषा,पहचानने के नियम और उदहारण - Tatsam Tadbhav

तत्सम शब्द (Tatsam Shabd) : तत्सम दो शब्दों से मिलकर बना है – तत +सम , जिसका अर्थ होता है ज्यों का त्यों। जिन शब्दों को संस्कृत से बिना...

आज के टॉप 25 प्रश्नोतर

1. रामभक्ति मार्ग के अंतर्गत शृंगारी भावना के प्रवर्तक थे:
(अ) हरिचरणदास       (ब) जानकीप्रसाद
(स) रामचरणदास ✅  (द) तुलसीदास

2. नाभादास जी के गुरु का क्या नाम था?
(अ) अग्रदास ✅   (ब) अग्रअली
(स) प्रियादास      (द) तुलसीदास

3. ’रासपंचाध्यायी’ के रचयिता निम्न में से कौन हैं?
(अ) तुलसीदास    (ब) नंददास
(स) अग्रदास ✅   (द) प्रियादास

4. निम्नलिखित में से भक्ति आंदोलन को ’लोकजागरण’ किसने कहा?
(अ) अज्ञेय       (ब) हजारी प्रसाद द्विवेदी ✅
(स) नगेंद्र       (द) ग्रियर्सन

5. ’रामचरितमानस’ में वक्ता- श्रोता युग्म कितने है ?
(अ) दो          (ब) तीन
(स) पाँच         (द) चार ✅

6. ’’चारहु फल मानत चारहु चणक को।’’ पंक्ति किसकी है?
(अ) केशवदास    (ब) तुलसी ✅
(स) कबीरदास     (द) नंददास

7. ’चौरासी वैष्णवन की वार्ता’ के रचयिता हैं ?
(अ) गोकुलदास  ✅ (ब) नंददास
(स) अग्रदास          (द) प्रियादास

8. अग्रदास की भक्ति किस भाव की है?
(अ) शृंगार भाव    (ब) वात्सल्य भाव
(स) दास्य भाव     (द) माधुर्य भाव ✅

9. ’पराधीन सपनेहुँ सुख नाहीं’ उक्ति किसकी है?
(अ) कबीरदास    (ब) रैदास
(स) सूरदास       (द) तुलसीदास ✅

10. ’’मातु पिता जग जाइ तज्यो
विधिहु न लिख्यो कुछ भाल भलाई।’’ ये पंक्तियाँ तुलसी के किस काव्यग्रंथ से ली गई है?
(अ) विनयपत्रिका (ब) कवितावली ✅
(स) गीतावली (द) रामचरितामानस

11. ’’जाके प्रिय न राम वैदेही,
सो नर तजिउ कोटि बैरी सम, जदपि परम सनेही।’’ यह तुलसी के किस काव्यग्रंथ की उक्ति है?
(अ) रामचरितमानस।   (ब) कवितावली
(स) विनयपत्रिका ✅  (द) दोहावली

12. ’’केशव कहि न जाइका कहिए।’’ पंक्ति किसकी है?
(अ) तुलसीदास ✅  (ब) केशवदास
(स) रैदास।          (द) प्रियादास

13. ’’यदि प्रबंध काव्य एक विस्तृत वनस्थली है तो मुक्तक चुना हुआ गुलदस्ता।’’ किसकी पंक्ति है?
(अ) नंददुलारे वाजपेयी (ब) नगेंद्र
(स) रामचंद्र शुक्ल ✅ (द) रामकुमार वर्मा

14. ’पद्मावत’ की रचना किस शासक के काल में हुई?
(अ) अकबर (ब) जहाँगीर
(स) औरंगजेब (द) शेरशाह सूरि ✅

15. ’बरवै छंद’ का प्रयोग प्रथमतः किस कवि ने किया?
(अ) तुलसीदास (ब) रहीम ✅
(स) कबीर (द) सूरदास

16. ’’कवित्त विवेक एक नहिं मोरे।’’ किसकी पंक्ति है?
(अ) घनानंद        (ब) कबीर
(स) रामानंद ✅  (द) तुलसीदास

17. ’योग चिंतामणि’ किसकी रचना है?
(अ) शंकराचार्य (ब) रामानुज
(स) रामानंद ✅  (द) वल्लभाचार्य

18. किस कवि को हिंदी का जातीय कवि कहा जाता है?
(अ) तुलसीदास ✅  (ब) सूरदास
(स) कबीर (द) रामानंद

19. ’’विक्रम धँसा प्रेम के बारा। सपनावती कहैं गयउ पतारा।’’
(अ) उसमान (ब) नूर मुहम्मद
(स) मंझन ✅  (द) कासिमशाह

20. ’रुकमिनि पुनि वैसहि मरि गई।
कुलवंति सत सों सति भई।।’’
(अ) कुतुबन ✅  (ब) उसमान
(स) जायसी (द) मंझन

21. ’’जानत है वह सिरजन हारा। जो किछु है मन मरम हमारा
हिंदू मग तर पाँव न राखेऊ। का जो बहुतै हिंदी भाखिऊ।’’
(अ) उसमान (ब) मंझन
(स) कुतुबन (द) नूर मुहम्मद ✅

22. ’’कबीर ने अपनी झाङ-फटकार के द्वारा हिंदुओं और मुसलमानों का कट्टरपन दूर करने का जो प्रयत्न किया वह अधिकतर चिढ़ाने वाला सिद्ध हुआ, हृदय को स्पर्श करने वाला नहीं।’’
पंक्तियाँ किसकी हैं?
(अ) रामचंद्र शुक्ल ✅  (ब) हजारी प्रसाद द्विवेदी
(स) नगेंद्र               (द) अज्ञेय

23. ’हिंदी साहित्य की पीठिका’ के रचनाकार है?
(अ) रामकुमार वर्मा               (ब) अज्ञेय
(स) डाॅ. राजबली पाण्डेय ✅ (द) धीरेंद्र वर्मा

24. ’नल-दमयंती’ प्रेमाख्यान काव्य के रचनाकार हैं ?
(अ) रहीम (ब) मुल्ला दाऊद
(स) कासिमशाह (द) नरपति व्यास ✅

25. ’छिताई वार्ता’, जो कि कल्पना और इतिहास का अद्वितीय ग्रंथ है, के रचनाकार हैं ?
(अ) नरपति व्यास (ब) कासिमशाह
(स) नारायणदास ✅  (द) नूर मुहम्मद
▬▬▬▬

0 comments: