गति----- समय के साथ वस्तु की स्थिति में परिवर्तन को गति कहते हैं!
गति के प्रकार----
1_सरल रेखीय गति
2_ वृत्ताकार गति
3_ आवर्त गति
4_कंपन गति
5_ घूर्णन गति
सरल रेखीय गति---- सरल रेखा में होने वाली गति को सरल रेखीय गति कहते हैं
जैसे_ सीधी सड़क पर वाहन की गति; सीधी पटरी पर रेल गाड़ी की गति
वृत्ताकार गति--- जब कोई वस्तु एक निश्चित वृत्ताकार पथ में घूमती है तब यह गति वृत्ताकार गति कहलाती है!
जैसे_ कोल्हू के बैल का वृत्ताकार पथ में घूमना
चकरी झूले का घूमना
आवर्त गति--- ऐसी गति जो निश्चित समय बाद दोहराई जाती है; आवर्त गति कल आती है
जैसे __ घड़ी के पेंडुलम की गति
बालक के झूलने की गति
कंपन गति---- वह गति जिसमें वस्तु कंपन करती है उसे कंपन गति कहते हैं
कंपन गति आवर्त गति का उदाहरण होती है
घूर्णन गति----- किसी निश्चित अक्ष के चारों ओर होने वाली गति को घूर्णन गति कहते हैं
जैसे_ लट्टू की गति; कुम्हार के चाक की गति
0 comments:
Post a Comment