इसरो ने लांच की भुवन पंचायत 3.0 ।।

❇️29 जनवरी, 2020 को भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान संगठन (इसरो) ने भुवन पंचायत 3.0 को लांच किया।

🔰मुख्य बिंदु✅

❇️इस प्रोजेक्ट के तहत इसरो ग्राम पंचायत के सदस्यों के साथ मिलकर कार्य करेगा। यह पोर्टल इसरो की उपग्रह टेक्नोलॉजी के आधार पर कार्य कर रहा है। यह प्रोजेक्ट दो वर्ष तक चलेगा। इस प्रोजेक्ट की सहायता से ग्रामीण विकास नियोजन में काफी सहायता मिलेगी।

🔰भुवन प्रोजेक्ट क्या है?✅

❇️भुवन इसरो द्वारा संचालित एक उपग्रह एप्लीकेशन है। इसके द्वारा यूजर पृथ्वी को 2D और 3D रूप में देख सकते हैं।

❇️भुवन-GAIL पहल के द्वारा पाइपलाइन्स की मॉनिटरिंग की जाती है। इसके अलावा भुवन पोर्टल की सहायता से सभी ग्रामीण पंचायतों में मनरेगा को जियो-टैग किया जाएगा।

❇️इसके अलावा इसरो ने भू संसाधन विभाग के साथ मिलकर ‘सृष्टि’ का विकास किया है, इसके द्वारा एकीकृत वाटरशेड प्रबंधन कार्यक्रम की मॉनिटरिंग की जाती है। इसके अलावा इसरो  भुवन पोर्टल की सहायता से तेलंगाना जल संसाधन सूचना प्रणाली (TWRIS) की स्थापना कर रहा है।

0 comments:

Post a Comment

We love hearing from our Readers! Please keep comments respectful and on-topic.