1. प्रकाशीय फाइबर किस सिद्धांत पर कार्य करता है?
A. अपवर्तन B. प्रकीर्णन
C. व्यतिकरण D. पूर्ण आंतरिक परावर्तन
D
2. परिदर्शी (पेरिस्कोप) किस सिद्धांत पर काम करता है?
A. अपवर्तन B. पूर्ण आंतरिक परावर्तन
C. परावर्तन D. विवर्तन
C
3. ऑप्टिकल फाइबर का आविष्कार किसने किया?
A. सैमुअल कोहेन B. नरिंदर कपानी
C. पर्सी. एल. स्पेंसर D. पी. एच. मइमाह
B
4. प्रकाशिक तंतु का प्रयोग निम्नलिखित में से किसके लिए किया जाता है?
A. संचार सेवा B. वाद्य यंत्र
C. आंखों की शल्यक्रिया D. बुनाई
A
5. उस समय पूर्ण आंतरिक परावर्तन नहीं हो सकता है, जब प्रकाश-
A. कांच से होकर पानी में जाता है
B. पानी से होकर कांच में जाता है
C. पानी से होकर वायु में जाता है
D. कांच से होकर वायु में जाता है
B
6. अंतरिक्ष यात्री को आकाश दिखाई देता है?
A. श्वेत B. गहरा नीला
C. हल्का नीला D. काला
D
7. आकाश किस कारण से नीला होता है?
A. सूर्य के प्रकाश का परावर्तन
B. वायुमंडल में सूर्य के प्रकाश के लघुतर तरंगधैर्य का प्रकीर्णन
C. सूर्य के प्रकाश का अपवर्तन
B
8. इंद्रधनुष की रचना किस से होती है?
A. जल की बूंदें द्वारा सूर्य के प्रकाश के अपवर्तन और परावर्तन से
B.जल की बूंदों से सूर्य के प्रकाश के विसरण से
C. जल की बूंदों द्वारा सूर्य के प्रकाश के अवशोषण से
A
9. राकेट किस सिद्धांत पर कार्य करता है?
A. न्यूटन का तीसरा नियम
B. न्यूटन का प्रथम नियम
C. न्यूटन का दूसरा नियम
D. आर्किमिडीज का सिद्धांत
A
10. पृथ्वी पर दूरस्थ वस्तु को देखने के लिए प्रयुक्त उपकरण है?
A. पार्थिव दूरदर्शक B. खगोलीय दूरदर्शक
C. आवर्धक लेंस D. संयुक्त सूक्ष्मदर्शी
A
11. श्वेत प्रकाश को भिन्न-भिन्न रंगों में विभक्त करने के लिए निम्नलिखित में से किसका प्रयोग किया जाता है?
A. अवतल लेंस B. उत्तल लेंस
C. कांच की नली D. प्रिज्म
D
12. प्रकाश के परिक्षेपण का अध्ययन करने के लिए निम्नलिखित में से किस उपकरण का प्रयोग किया जाता है?
A. सूक्ष्म दर्शी B. दूरबीन
C. स्पेक्ट्रोमीटर D. फोटोमीटर
C
13. तरणताल वास्तविक गहराई से कम गहरा दिखाई देता है इसका कारण है?
A. प्रकाश प्रकीर्णन B. अपवर्तन
C. परावर्तन D. व्यतिकरण
B
14. सूर्योदय और सूर्यास्त के समय वायुमंडल में लालिमा किस कारण छा जाती है?
A. प्रकाश के परिक्षेपण
B. प्रकाश के प्रकीर्णन
C. प्रकाश के अपवर्तन
D. प्रकाश के परावर्तन
B
15. लेंस किससे बनाता है?
A. पाइरेक्स कांच B. फ्लिट कांच
C. साधारण कांच D. कोबाल्ट कांच
B
16. दृष्टि के स्थायित्व का सिद्धांत किसके पीछे का सिद्धांत है?
A. दूरबीन B. सिनेमा
C. परिदर्शी D. कैमरा
B
17. मरीचिका' एक उदाहरण है?
A. प्रकाश के अपवर्तन और पूर्ण आंतरिक परावर्तन का
B. केवल प्रकाश के अपवर्तन का
C. केवल प्रकाश के परिक्षेपण का
D. केवल प्रकाश के पूर्ण आंतरिक परावर्तन का
A
18. सर सी. वी. रमन को उनके किस प्रयोग के लिए नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया था?
A. प्रकाश परावर्तन B. प्रकाश विक्षेपण
C. प्रकाश प्रकीर्णन D. प्रकाश परिक्षेपण
C
19. कारों के हेडलैंप में प्रयुक्त दर्पण किस प्रकार के होते हैं?
A. समतल B. परवलयिक अवतल
C. गोलीय उत्तल D. बेलनाकार अवतल
B
20. वाहन पीछे से आने वाली वस्तुओं को देखने के लिए किसका प्रयोग करते हैं?
A. अवतल लेंस B. उत्तल लेंस
C. उत्तल दर्पण D. अवतल दर्पण
C
0 comments:
Post a Comment
We love hearing from our Readers! Please keep comments respectful and on-topic.