अमेरिकी कवयित्री लुईस ग्लक को नोबेल साहित्य पुरस्कार।।

इस वर्ष का नोबेल साहित्य पुरस्कार अमरीका की कवयित्री लुईस ग्‍लक को दिया जाएगा। येल विश्‍वविद्यालय की प्रोफेसर ग्‍लक ने 1968 में लेखन शुरू किया था। उनकी पहली पुस्‍तक फर्स्‍ट बॉर्न थी। वे समकालीन अमरीकी साहित्‍य में सबसे प्रसिद्ध कवयित्री और निबंधकार हैं। नोबेल अकादमी ने कहा कि 77 वर्षीय अमेरिकी कवयित्री को उनकी अद्व‍ितीय काव्यात्मक आवाज़ के लिए सम्मानित किया गया था, जो खूबसूरती के साथ व्यक्तिगत अस्तित्व को सार्वभौमिक बनाती है। 

1993 के बाद यानी 27 वर्षों के बाद साहित्य में नोबेल पुरस्‍कार दिया गया है। 1993 में टोनी मॉरिसन को यह सम्मान मिला था। और तो और ग्लक यह सम्मान प्राप्‍त करने वाली 16वीं महिला और पहली अमेरिकी महिला हैं। यह पुरस्कार कई साल के विवाद के बाद दिया गया है। साल 2018 में यह पुरस्कार तब टाल दिया गया था, जब स्वीडिश अकादमी यौन शोषण के आरोपों से हिल उठी थी और इसके सदस्यों को सामूहिक रूप से इस्तीफा देना पड़ा था।

⭕️लुईस ग्लक के बारे में

ग्लक के माता-पिता हंगरी के आप्रवासी थे जो अमेरिका में जाकर बस गए। लुइस का जन्‍म न्यूयॉर्क में हुआ। बचपन से ही कविताएं लिखने का शौक रखने वाली लुइस ने कविता के बारह संग्रह और कविता पर निबंध के कुछ संस्करणों को प्रकाशित किया। फर्स्ट बॉर्न के साथ 1968 में अपनी शुरुआत करने के बाद, वे जल्द ही अमेरिकी समकालीन साहित्य में सबसे प्रमुख कवियों में से एक के रूप में प्रशंसित हुईं।  

येल विश्वविद्यालय में अंग्रेजी के प्रोफेसर सारा लॉरेंस कॉलेज और कोलंबिया विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर चुकीं ग्लक ने 1993 में काव्य में पुलित्जर पुरस्कार भी जीता। उनके सबसे प्रशंसित संग्रह, द वाइल्ड आइरिस के लिए यह पुरस्‍कार दिया गया।

0 comments:

Post a Comment

We love hearing from our Readers! Please keep comments respectful and on-topic.