Follow Us 👇

Sticky

तत्सम और तद्भव शब्द की परिभाषा,पहचानने के नियम और उदहारण - Tatsam Tadbhav

तत्सम शब्द (Tatsam Shabd) : तत्सम दो शब्दों से मिलकर बना है – तत +सम , जिसका अर्थ होता है ज्यों का त्यों। जिन शब्दों को संस्कृत से बिना...

पंक्ति एवं कथन ।।

महत्वपूर्ण पंक्तियाँ ।।

👉 बुद्ध के बाद तुलसी भारत के सबसे बड़े समन्वयकारी हैं-- जॉर्ज ग्रियर्सन
👉 भारतवर्ष का लोकनायक वही हो सकता है जो समन्वय करने का अपार धैर्य लेकर आया हो-- हजारी प्रसाद द्विवेदी
👉 डॉ.बच्चन सिंह ने पृथ्वीराज रासो को 'राजनीति की महाकाव्यात्मक त्रासदी' कहा है।
👉 विद्यापति की रचना 'कीर्तिलता' में जौनपुर नगर का वर्णन किया गया है।
👉 हजारी प्रसाद द्विवेदी ने पृथ्वीराज रासो को 'शुक शुकी संवाद' के रूप में रचा हुआ माना है।
👉 विद्यापति ने कीर्तिलता को 'भृंग भृंगी संवाद' के रूप में लिखा है।
👉 हजारी प्रसाद द्विवेदी ने आदिकाल को 'अत्यधिक विरोधी और व्याघातों का काल' कहा है।
👉 डॉ.भोलाशंकर व्यास ने पुष्पदंत की तुलना संस्कृत के कवि माघ से की है।
👉 जैनाचार्य हेमचन्द्र को 'प्राकृत का पाणिनि' कहा जाता है।
👉 नाभादास ने तुलसीदास को 'कलिकाल का वाल्मीकि' कहा है जबकि अंग्रेज विद्वान स्मिथ महोदय ने उन्हें 'मुग़ल काल का सबसे महान व्यक्ति' कहा है।
👉 पद्मावत में नागमती का वियोग खण्ड हिंदी साहित्य की अमूल्य निधि है।
👉 भक्ति आंदोलन को हजारी प्रसाद द्विवेदी ने 'लोक जागरण' कहा है।
👉 तुलसीदास को हिंदी का जातीय कवि कहा जाता है।
👉 घनानंद को साक्षात् रसमूर्ति कहा जाता है।
👉 तुलसी का काव्य समन्वय की विराट् चेष्टा है- हजारी प्रसाद द्विवेदी
👉 दशरथ सुत तिहुँ लोक बखाना, राम नाम का मरम है आना-- कबीरदास
👉 संसकिरत है कूप जल भाषा बहता नीर-कबीरदास
👉 राम नांव ततसार है- कबीरदास
▰▱▰▱▰▱▰▱▰▱▰▱▰▱▰▱

0 comments: