भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) (Indian Space Research Organisation, ISRO)

प्रशासक: डॉ॰ के॰ शिवान 
स्थापना: 15 अगस्त 1969
मुख्यालय: बंगलौर, कर्नाटक

इसरो भारत का राष्ट्रीय अंतरिक्ष संस्थान है। इस संस्थान में लगभग सत्रह हजार कर्मचारी एवं वैज्ञानिक कार्यरत हैं। संस्थान का मुख्य कार्य भारत के लिये अंतरिक्ष सम्बधी तकनीक उपलब्ध करवाना है। अन्तरिक्ष कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्यों में उपग्रहों, प्रमोचक यानों, परिज्ञापी राकेटों और भू-प्रणालियों का विकास शामिल है।

भारत का पहला उपग्रह, आर्यभट्ट,19 अप्रैल 1975 को सोवियत संघ द्वारा अंतरिक्ष में छोड़ा गया था। इसका नाम महान गणितज्ञ आर्यभट्ट के नाम पर रखा गया था । इसने 5 दिन बाद काम करना बन्द कर दिया था। लेकिन यह अपने आप में भारत के लिए एक बड़ी उपलब्धि थी।

0 comments:

Post a Comment

We love hearing from our Readers! Please keep comments respectful and on-topic.